फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवेक ने कोर्ट में किया सरेंडर

विवेक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 30 Mar 2019 10:47 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
विवेक ने कोर्ट में किया सरेंडर
court - फोटो : PTI
देवरिया। बदमाशों के नेटवर्क के आगे जिले की पुलिस फिर गच्चा खा गई। युवा व्यापारी योगेश जायसवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी विवेक सिंह ने शनिवार की शाम को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस पिछले 15 दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी, मगर सुराग भी नहीं जुटा पाई। अब उसके सरेंडर करने पर राहत की सांस ली है। इस मामले में दूसरे आरोपी का पता अभी तक नहीं चला है।
विज्ञापन

गौरीबाजार के मठिया माफी गांव के युवा व्यापारी योगेश जायसवाल की 16 मार्च को दुकान में घुसकर गोली मारी गयी थी। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर ले जाया गया। वहां योगेश ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इंदूपुर गांव निवासी विवेक सिंह और पननहा गांव निवासी मन्नू यादव पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कीं। रुद्रपुर सीओ, कोतवाल रुद्रपुर, गौरीबाजार इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच हत्यारोपी विवेक सिंह और मन्नू यादव की तलाश में जुटी रही। दोनों पुलिस को चकमा देते रहे। हत्या के 15वें दिन शनिवार की शाम चार बजे विवेक सिंह ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी व उसे जेल भेज दिया। विवेक के कोर्ट न्यायालय में हाजिर होने की सूचना पर पुलिसवालों ने राहत की सांस ली। विवेक का दूसरा साथी मन्नू अभी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस बाबत एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि व्यापारी योगेश की हत्या का मुख्य आरोपी विवेक कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दूसरे साथी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

28 को ही कोर्ट में पेश किया था पत्र, फिर भी बेखबर रही पुलिस

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed