फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   120 टिकट के साथ बिचौलिया गिरफ्तार

120 टिकट के साथ बिचौलिया गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 10:14 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
120 टिकट के साथ बिचौलिया गिरफ्तार
गिरफ्तार टिकट दलाल के साथ सीआईबी टीम - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सीआइबी भटनी और आरपीएफ देवरिया ने भुजौली कॉलोनी में छापेमारी की। उन्होंने एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 120 टिकट, आईआरसीटीसी यूजर आईडी पर प्रतिबंधित साफ्टवेयर, तत्काल टिकट आदि बरामद किया गया। अब तक वह 60 लाख रुपये से अधिक के चार हजार टिकट बेच चुका है।
विज्ञापन

होली के बाद रेलवे टिकटों की मांग बढ़ गई। इसको देखते आरपीएफ गोरखपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने टिकट दलालों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। गुरुवार को सीआइबी भटनी के प्रभारी संजय कुमार राय, आरपीएफ देवरिया के एसआई अबु फरहान गफ्फार के साथ भुजौली कॉलोनी में छापेमारी की। यहां ई-टिकट की दलाली करने वाले शंभूनाथ चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 120 से ज्यादा फर्जी टिकट मिले। इसे बनाने में उसने प्रतिबंधित एएनएमएस सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया था। पकड़े गए बिचौलिये ने टीम को बताया कि वह 2014 से ई-टिकट बेंचता है। पकड़े जाने के डर से उसने कोई दुकान नहीं खोला है। घूमकर और जरूरतमंद से टिकटों का आर्डर लेकर सुरक्षित जगह टिकट बनाता था। किसी साइबर कैफे से प्रिंट निकाल कर दे देता था। अब तक वह करीब 60 लाख रुपये के करीब चार हजार से ज्यादा ई-टिकट बेच चुका है। इसकी हिस्ट्री पुलिस को मिली है। पूछताछ में कई संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए हैं। पैसे का लेनदेन गूगल पे, पेटीएम आदि से ऑनलाइन करते हैं, जिससे पकड़े न जा सकें। आरपीएफ ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को उसे वाराणसी भेजा जाएगा। टीम में एएसआई ईश्वर लाल, महेंद्र लाल श्रीवास्तव, सिपाही सत्यप्रकाश राय, अजय राय, सुनील यादव, कमलेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed