फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अपहृत युवक मिला तो पुलिस ने जमकर पीटा

अपहृत युवक मिला तो पुलिस ने जमकर पीटा

Sun, 24 Mar 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
अपहृत युवक मिला तो पुलिस ने जमकर पीटा
- तरकुलवा के सिधावे गांव का रहने वाला है पीड़ित विकेश
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में कराया उपचार, होली के दिन लौटा था
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अपहर्ताओं के चंगुल से भागकर आया युवक पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी जमकर पिटाई की गई। मामला तरकुलवा थाने से संबंधित है। पिटाई से घायल युवक ने रविवार को जिला अस्पताल में पहुंचकर डॉक्टरी परीक्षण कराया। उसने एक मंत्री के इशारे पर पुलिस के काम करने का आरोप लगाया है।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के सिधावे गांव निवासी विकेश चौहान का फरवरी महीने में गांव के कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। होली के दिन वह अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर लौटा और तरकुलवा थाने में पहुंच गया। इस बीच उसकी मां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। युवक को थाने में देखकर पुलिस आगबबूला हो गई। विकेश ने बताया कि थाने में उसकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई के बाद पुलिस ने परिवारवालों को सौंप दिया। रविवार को वह किसी तरह यहां उपचार कराने आया है। उसने बताया कि एक मंत्री के इशारे पर गांव के प्रधान और उनके लोगों ने अपहरण किया था। उससे जबरन तमाम कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया गया है। कार्रवाई की बजाय पुलिस उसी पर कहर बरपा दी है। इस संबंध में एसओ तरकुलवा जितेंद्र तिवारी ने बताया कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था। वह अपने से भाग कर गया था। मारने-पीटने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed