{"_id":"5c82c020bdec22145544da6a","slug":"161552072736-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर लैब टेक्नीशियन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर लैब टेक्नीशियन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरकर लैब टेक्नीशियन की मौत
भटनी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की देर शाम हुआ हादसा
गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र का रहने वाला था खुर्शीद आलम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भटनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। शव रात भर वहीं पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। पास से मिले कागजात से उनकी पहचान हुई।
गोरखपुर के चिलुआताल के सोनबरसा के रहने वाले खुर्शीद आलम (30) पुत्र जमीर अली की रिश्तेदारी भटनी के केवड़ा वार्ड में है। यहां किसी कार्यक्रम में भाग लेने वह गुरुवार की देर शाम को आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से वह चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ सुपरफास्ट में सवार हुए। देवरिया स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद जब उन्हें ट्रेन का भटनी में ठहराव न होने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए। भटनी रेलवे स्टेशन से पहले गेट नंबर 116 के पास ट्रेन धीमी हुई, तभी खुर्शीद ट्रेन से कूद गए। सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। खुर्शीद की जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान कर घरवालों को सूचना दी। खुर्शीद की चार साल पहले शादी हुई थी। उनका एक दो साल का बेटा और तीन माह की बेटी है। भटनी जीआरपी एसओ संतोष यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुर्शीद गोरखपुर जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थे।
संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत
एसपी कार्यालय के पास मिला शव देवरिया खास मोहल्ला के काली मंदिर के पास का रहने वाला था ललित मद्धेशिया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संदिग्ध हाल में एक अधेड़ का शव एसपी कार्यालय के पास मिला। उसकी पहचान देवरिया खास मोहल्ला के काली मंदिर निवासी ललित मद्धेशिया (48) के रूप में हुई। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
ललित मद्धेशिया पहले अखबार बांटते थे। बाद में वह मजदूरी करने लगे। गुरुवार की शाम को वह घर से कहीं जाने के लिए निकले और रात भर लौटकर नहीं आए। परिवारवालों को चिंता हुई और उन्हें ढूंढा, लेकिन वे नहीं मिले। शुक्रवार की सुबह एसपी कार्यालय पर अधेड़ का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त होने के बाद परिवारवालों को जानकारी दी गई। पत्नी सुनीता, बेटे दिनेश और विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र पाल ने बताया कि एसपी कार्यालय के पास अधेड़ का शव मिला था। उसकी पहचान हो गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इनसेट में...
एक माह पूर्व न्यू कॉलोनी में हुई थी बेटे कपिल की हत्या
देवरिया। ललित मद्धेशिया के बेटे कपिल मद्धेशिया की हत्या एक माह पूर्व न्यू कॉलोनी में छोटा पार्क के पास चाकू से गोदकर कर दी गई थी। संयोग ही था कि वह फरवरी की सात तारीख थी। हत्या के मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया और दो हत्यारोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कपिल ई-रिक्शा चलाता था। सात फरवरी की भोर में वह न्यू कॉलोनी में गया था। वहां कुछ युवकों ने उससे रुपये और मोबाइल छीनने में विफल होने पर अपने पास रखे चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। सारा वाकया पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद था। 12 फरवरी को पुलिस ने हत्यारोपी गंगेश दत्त पांडेय निवासी न्यू कॉलोनी छोटा पार्क, राजन और हर्ष पांडेय निवासीगण गरुणपार मोहल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में दो नामजद आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह संयोग ही है कि सात फरवरी की सुबह बेटे की हत्या हुई और सात मार्च की रात पिता ललित मद्धेशिया की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सदर कोतवाल यादवेंद्र पाल का कहना है कि फरार चल रहे हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो समाचार...
बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, सात घायल
भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर इशारू गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर। सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर इशारू गांव के समीप बरात से लौट रही बोलेरो शुक्रवार की भोर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात बराती घायल हो गए। घायलों की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया। तीन घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बलिया जिला गड़वार के बलेसरा गांव से बरात गुरुवार की शाम गोरखपुर के रजहीं कैंप गई थी। बरातियों को लेकर लौट रही बोलेरो इशारू गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। बरातियों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। घायलों को पीएचसी पहुंचाया। हादसे में गड़वार के राधेश्याम यादव, पुरेजी गांव के विजय प्रकाश, चौबेपुर के रमेश वर्मा, बलेशरा गांव के मनोज वर्मा व रोहित सिंह, पुरेजी गांव के रामअशीष चौहान व अकोली के कुबेर यादव को चोट आई। पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सक रंजीत कुशवाहा ने रोहित सिंह, मनोज वर्मा व राधेश्याम यादव को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
ट्रेन की चपेट से सर्राफ की मौत
सदर कोतवाली के चिरैया ढाला के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शादी समारोह में शामिल होने की बात कह घर से निकले सर्राफ का शव चिरैया ढाला के पास क्षत-विक्षत हाल में मिला। उनकी जेब से मिले विजिटिंग कार्ड से पहचान हुई। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे।
भलुअनी निवासी दीपक वर्मा (28) पुत्र मुन्नालाल भलुअनी कस्बे में आभूषण की दुकान चलाते थे। गुरुवार की शाम को वह किसी शादी समारोह में शामिल होने की बात कह घर से निकले थे। शुक्रवार की सुबह सदर कोतवाली के चिरैया ढाला के पास उनका क्षत-विक्षत शव मिला। विजिटिंग कार्ड से पहचान के बाद पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। दीपक की मौत की खबर से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सदर कोतवाल यादवेंद्र पाल का कहना है कि चिरैया ढाला के पास युवक का शव मिला था। आशंका है कि वह रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आया होगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शोक में बंद रहीं सराफा दुकानें
भलुअनी। कस्बा निवासी मुन्ना वर्मा के पुत्र दीपक की मौत की खबर से कस्बे के व्यापारी सन्न हो गए। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के दीपक की मौत का लोगों को सहसा यकीन ही नहीं हो रहा था। पूरे दिन कस्बे में मातम छाया रहा। शोक में आभूषण की दुकानें बंद रहीं। दीपक की शादी नवंबर 2017 में बिहार के भोरे निवासी हीरालाल वर्मा की पुत्री श्रेया से हुई थी। दोनों से डेढ़ साल की पुत्री लाडो उर्फ पिंकी है। बेटे के मौत की खबर मिलने पर मां संतोषी का रो-रो कर बुरा हाल था।