{"_id":"5c192abbbdec22569b2ef7d5","slug":"161545153211-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों के लोग भिड़े, बाजार में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांवों के लोग भिड़े, बाजार में की तोड़फोड़
विज्ञापन
बरहज में हुए बवाल के बाद मुख्य चौक पर धरना देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। जयनगर वार्ड और पड़ोसी गांव लवरछी के युवक आमने-सामने हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों गांवों के लोगों ने जमकर बवाल काटते हुए तोड़फोड़ की। इससे करीब तीन घंटे तक नगर में अफरातफरी का माहौल रहा।
मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे देवरिया मार्ग स्थित एसके इंटर कॉलेज गेट पर पर लवरछी और जयनगर के लड़कों में विवाद हो गया। लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। लेकिन करीब दो बजे मामला दुबारा तूल पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि मामला इस कदर बिगड़ा कि दोनों गांवों के लोग रेलवे तिराहे पर आमने-सामने हो गए और मारपीट होने लगी। बवाल में लोग लाठी-डंडा के अलावा असलहों का प्रदर्शन करते देखे गए। मारपीट में जयनगर निवासी सुनील सोनकर (18), नंदना पश्चिमी निवासी सूरज कन्नौजिया (18), लवरछी के सुरेंद्र यादव (50)और कृष्णा (25) घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालांकि बवाल के दौरान मारपीट में घायल और हुए नुकसान को लेकर लोग मुख्य चौक पर धरने पर बैठ गए। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह, एसआई उमेश सिंह, हीरामन गोंड़ आदि के समझाने के बाद किसी तरह लोग मानें। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला सामान्य है। जयनगर से तहरीर मिली है।
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
जयनगर और लवरछी के बीच हुए बवाल से अफरातफरी मच गया था। बवाल में शामिल लोग अटल तिराहा, मुख्य चौक, बाईपास पर जमकर तोड़फोड़ किए। उपद्रवियों ने अटल तिराहे पर टनटन साहु की चाय की दुकान, हंसराज के फल की दुकान, रेलवे तिराहे पर राधेश्याम की चाय की दुकान, पान की दुकान और बाईपास पर सुरेंद्र यादव के चाय की दुकान में तोड़फोड़ किया। बवाल में ठेला व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। मामले में पुलिस संख्या में कमी के कारण असहाय थी। जबकि सूचना पाकर भलुअनी इंस्पेक्टर छोटेलाल, मईल आशुतोष कुमार पहुंच गए। जबकि क्यूआरटी और पीएससी करीब एक घंटे बाद पहुंची। पर्याप्त पुलिस फोर्स के बाद मामला सामान्य हो सका। बवाल के चलते घंटों आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
फब्ती कसने को लेकर हुआ था विवाद
बवाल का मूल जड़ एक किशोरी पर फब्ती कसना बताया जा रहा है। फब्ती कसने से किशोरी के गांव के कुछ युवकों को यह बात नागवार लगी। लोगों का कहना है कि किशोरी पर फब्ती कसने को लेकर स्कूल गेट पर एक बार मारपीट हुई थी। लेकिन मामला शांत होने की बजाय सुलग रहा था और दोबारा दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।