{"_id":"5bd9dc86bdec2269952dc185","slug":"161541004422-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर मिला युवक का नंग धड़ग कटा हुआ शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक पर मिला युवक का नंग धड़ग कटा हुआ शव
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
---
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का नग्न हाल में क्षत-विक्षत शव
भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर चकरवां गांव के पास की घटना
सिर व कमर से सीने तक का हिस्सा गायब, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर चकरवां गांव के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ट्रैक पर पड़ा शव कई हिस्सों में बंटा था। सिर व कमर से सीने तक हिस्सा गायब था। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हाथ पर बने नाम के टैटू को आधार बनाकर पहचान की कोशिश की जा रही है।
चकरवां गांव के लोग सुबह सैर के लिए रेलवे लाइन की ओर गए हुए थे, वहां उनकी नजर क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव के सिर और सीने से कमर तक का हिस्सा नहीं था। दोनों हाथ और अन्य भाग ट्रैक पर पड़े हुए थे। करीब सौ मीटर तक खून बिखरा हुआ था। पास में ही साड़ी का किनार व रस्सी भी पाई गई। सूचना पाकर सलेमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में मृतक के दांए हाथ पर रक्षा सूत्र और बांए हाथ पर टैटू के रूप में ओम-रानी अंकित था। पुलिस ने आस-पास काफी तलाश की, लेकिन शरीर के गायब हिस्सों का कहीं पता नहीं चला। शव की हालत देख हत्या कर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से कतरा रही है। कोतवाली प्रभारी श्याम बिहारी ने बताया कि रेल ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष होने का अनुमान है। छानबीन की जा रही है।