{"_id":"5bb64236867a55292e08fbce","slug":"161538671158-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज न होने पर महिलाओं ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस दर्ज न होने पर महिलाओं ने किया थाने का घेराव
Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज न होने पर महिलाओं ने तरकुलवा थाने का घेराव किया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
तरकुलवा। क्षेत्र के महुआपाटन बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक में एक समूह के सदस्यों से सोमवार को मारपीट की घटना हुई थी। इसमें शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने समूह के पांच सदस्यों पर केस दर्ज किया है। समूह के सदस्यों की तहरीर पर केस नहीं दर्ज होने पर महिलाओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनकी ओर से भी केस दर्ज करने की मांग की। महुआपाटन बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा में सबेरा स्वयं सहायता समूह सोहनरिया चिउतहा का खाता है। इस बचत खाते से कुछ लोन की धनराशि निकाल लिया गया है। समूह के सदस्यों का आरोप है कि उन्होंने लोन कर रकम नहीं ली है। खाते से धन निकासी को लेकर समूह के सदस्यों की शाखा प्रबंधक से कहासुनी होने लगी। लोगों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने उनके साथ मारपीट की। इसकी तहरीर समूह की अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने दी है। तहरीर के बाद भी कोई केस नहीं दर्ज हुआ। सदस्यों का आरोप है कि उल्टे शाखा प्रबंधक ने उन्हीं पर केस दर्ज करा दिया। उस केस की वापसी व तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष विनय सिंह के जांच कर केस दर्ज करने की आश्वासन पर घेराव समाप्त हुआ। घेराव में आशा देवी, विद्यावती देवी, धनमति देवी, इंदु देवी, मंजू, पानकली देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।