फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सातवीं मोहर्रम के जुलूस में पत्थरबाजी, 10 घायल

सातवीं मोहर्रम के जुलूस में पत्थरबाजी, 10 घायल

Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सातवीं मोहर्रम के जुलूस में पत्थरबाजी, 10 घायल
बांस देवरिया मुहल्ले में आपस में मारपीट में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर के बांस देवरिया मोहल्ले में सातवीं मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष घर के सामने से जुलूस ले जाने का विरोध कर रहा था। विवाद के दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। इससे भगदड़ की स्थिति मच गई। पथराव व मारपीट में दोनों पक्ष से 10 लोगों को चोट आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर लाया गया। यहां भी दोनों पक्ष उलझ गए। हंगामा भी किया। पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बांस देवरिया मोहल्ले में एक पक्ष के लोग मंगलवार की दोपहर बाद मोहल्ले में सातवीं मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस में मोहल्ले के तमाम लोग शामिल रहे। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में समुदाय के एक शख्स के घर के पास जुलूस पहुंचा तो वे रोकने लगे। इसे लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष से सोनी 28, सद्दाम 20, माज 20, मुजीद 20, सैफ 20, छोटू 20 और दूसरे पक्ष से साबरा देवी 40, तरीकुन्निशा 40, महातम 14, मासूम 25 घायल हो गए। वहीं, मोहल्ले के रहने वाले नजरूल हसन का टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी पहुंचकर दोनों पक्षों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक से दुर्व्यवहार किया तो वह किसी तरह वहां से निकल लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों का उपचार कराकर वापस भेज दिया गया। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि विवाद को शांत करा दिया गया है। ऐहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिसवालों को गश्त करने का निर्देश दिया गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed