{"_id":"5b4ccdb44f1c1b466d8b51bf","slug":"161531760052-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वॉक पर निकले टेंपो चालक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्निंग वॉक पर निकले टेंपो चालक की सड़क हादसे में मौत
Mon, 16 Jul 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
राजेश गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
रामपुर कारखाना। मार्निंग वॉक पर निकले टेंपो चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना देवरिया-कसया मार्ग पर भीमपुर चौराहे की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी राजेश गुप्ता (42) टेंपो चालक है। रोजाना की तरह वह सोमवार की भोर में गांव के पास देवरिया-कसया मार्ग पर टहल रहा था। भीमपुर चौराहे के पास पहुंचा, तभी देवरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर भाग गया। सड़क किनारे गिरे राजेश को गंभीर चोट आई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी किरण देवी (35) और बेटे अमरनाथ (18) और रितेश (16) का रो-रोकर बुरा हाल था। राजेश अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। दोनों बेटे अभी पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।