{"_id":"5b33c31d4f1c1b254d8b8bc1","slug":"161530118941-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत, 14 झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत, 14 झुलसे
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मंजू की मौत के बाद गौरीबाजार सीएचसी में विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बारिश के बीच बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। मरने वाले तीनों मजदूर थे। खेत में रोपाई करने के दौरान वे बिजली की चपेट में आ गए। इनके अलावा डेढ़ साल के बालक समेत 14 अन्य लोग भी झुलस गए। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं। सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना रामपुर कारखाना क्षेत्र के सेमरी गांव की है। गांव निवासी रामनाथ यादव के खेत में महिला मजदूर धान की रोपाई कर रही थीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज चमक और आवाज के साथ बिजली गिरने से जरीना (26), मनसा (18), रूबीना (17), हिना (13), रुखसाना (15), शिल्पा (14), अमीना (18), सकीना (15), रुस्तम (16) झुलस गईं। सभी को आनंदनगर चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जरीना को मृत घोषित कर दिया। मनसा की हालत भी गंभीर है।
दूसरी घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के चरियांव बुजुर्ग गांव की है। गांव के उत्तर की ओर मायाशंकर राय के खेत में रोपाई चल रहा था। दोपहर करीब एक बजे बिजली गिरने से खेत में काम कर रहा लालता निषाद (55) झुलस गया। ठीक इसी वक्त करीब एक किमी दूर गांव के पश्चिम तरफ रामअधार राय के खेत में रोपाई कर रही मंजू देवी (35) भी बिजली की चपेट में आ गईं। आनन-फानन में दोनों को गौरीबाजार सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मदनपुर थानाक्षेत्र के देवपार गांव के रामपुर चक परशुरामपुर टोले में मूसा प्रसाद की बेटी का गौना था। पास-पड़ोस के लोग घर के बाहर खड़े होकर विदाई देख रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से शीला देवी (26), चंद्रावती (65), रमावती (55), सरिता (30), चिंता देवी (35) और डेढ़ वर्ष का अनूप झुलस गया। बताते हैं कि सभी बारिश में नंगे पांव खड़े थे। सभी को महेन पीएचसी ले जाया गया।