फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुपई गांव के आसपास पुलिस ने डाला डेरा

रुपई गांव के आसपास पुलिस ने डाला डेरा

Thu, 21 Dec 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
रुपई गांव के आसपास पुलिस ने डाला डेरा
ूपई मंदिर की मूर्ति चोरी के बारे में पुजारी कामेश्वर पांडेय से जानकारी करते थानेदार मृत्युंजय पाठक - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। पवहारी महराज कुटी से जुड़े प्राचीन रामजानकी मंदिर रुपई से मंगलवार की रात हुई चोरी के मामले में पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश में पुलिस रुपई गांव के साथ ही आसपास के गांव के संदिग्ध लोगों पर नजर गड़ाए हुए है। दबिश दी जा रही है, लेकिन पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

खुखुंदू इलाके के छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित रुपई गांव के रामजानकी मंदिर से मंगलवार की रात 13 बेशकीमती मूर्ति चोरी हो गई। इसमें 11 अष्टधातु और दो पीतल की मूर्ति है। बुधवार की सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे पुजारी कामेश्वर पांडेय को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने मंदिर समिति के प्रबंधक अंगद तिवारी और खुखुंदू पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। स्वाट टीम ने तीन लोगों को उठाया है। बुधवार की देर रात खुखुंदू पुलिस ने पुजारी कामेश्वर पांडेय की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गांव और आसपास के गांवों के संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने छह से अधिक लोगों को चिह्नित किया है। सभी रुपई और आसपास गांव के ही हैं। पुलिस बहुत जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। इस बाबत थानेदार मृत्युंजय पाठक ने कहा बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed