{"_id":"5a0f18844f1c1b95188b4890","slug":"161510938756-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेलियों के साथ कालेज जा रही छात्रा को मनबढ़ ने छेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेलियों के साथ कालेज जा रही छात्रा को मनबढ़ ने छेड़ा
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सहेलियों के साथ कॉलेज जा रही एक छात्रा से रेलवे स्टेशन पर युवक ने प्यार का इजहार किया। विरोध करने पर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस आ र्गई, जिसे देख युवक फरार हो गया।
नगर की एक युवती भटनी के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करती है। सलेमपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए कॉलेज से आती-जाती है। शुक्रवार को तीन सहेलियों के साथ सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म नंबर एक पर तीनों बरहजिया ट्रेन का इंतजार कर रहीं थीं। इस दौरान एक युवक पहुंचा और एक छात्रा से प्यार का इजहार किया। युवक के इस हरकत से नाराज छात्रा ने विरोध किया, तो युवक छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। प्लेटफार्म पर पहुंची पुलिस को देख युवक भाग निकला। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले युवक के बारे में छात्रा से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि सूचना पर सिपाही पहुंचे थे। युवक फरार हो गया।