{"_id":"5d0a80e18ebc3e0c3e6882fe","slug":"15609694274-deoria-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से मजदूर की मौत
सदर कोतवाली के पड़री मल्ल गांव के पास हुआ हादसा
खुखुंदू के पड़री झिल्लीपार का रहने वाला था मजदूर ओमप्रकाश
मजदूरी की तलाश में साइकिल से आ रहा था शहर में
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मजदूरी की तलाश में साइकिल से जिला मुख्यालय आ रहे एक मजदूर की पड़री मल्ल गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। साइकिल समेत ट्रक में फंसकर वह कुछ दूर तक घिसट कर चले गए थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव के रहने वाले ओमप्रकाश (46) पुत्र दहारी मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। बुधवार की सुबह नौ बजे वह मजदूरी की तलाश में साइकिल से शहर में आ रहे थे। अभी पड़री मल्ल रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे कि साइकिल समेत ट्रक की चपेट में आ गए। कुछ दूर तक ट्रक में फंसकर घिसटते हुए गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को कोतवाली लाई। सूचना पर ओमप्रकाश के परिवार और गांव के लोग पहुंचे। ओमप्रकाश की पत्नी गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके तीन बेटे राहुल, सूरज, मिथुन और एक बेटी खुशबू है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।