{"_id":"5d0a80d18ebc3e29f2137833","slug":"15609694118-salempur-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना न देने पर बीएसए और बीडीओ पर डेढ़ लाख का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सूचना न देने पर बीएसए और बीडीओ पर डेढ़ लाख का जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए और बीडीओ पर डेढ़ लाख का जुर्माना
विज्ञापन
भटनी। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जन सूचना समय पर आवेदक को उपलब्ध नहीं कराने के चलते बेसिक शिक्षाधिकारी देवरिया पर एक लाख और बीडीओ भटनी पर 50 हजार रुपये अर्थदंड लगा है। राज्य सूचना आयुक्त सैय्यद हैदर अब्बास रिजवी की खंड पीठ ने डीएम को उक्त अधिकारियों के वेतन से अर्थदंड की वसूली कर आयोग के लेखा शीर्ष में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी सुमंत कुमार दीक्षित ने भटनी नगर के पांच प्राइवेट स्कूलों के संबंध में बीएसए से जन सूचना अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। समय पर सूचना उपलब्ध न कराए जाने पर आवेदक ने सूचना आयोग में अपील दायर की। आयोग में भी सूचना उपलब्ध न कराने तथा पेशी के दौरान अपना पक्ष न रख पाने के चलते अधिनियम की धारा 20 के तहत संबंधित अधिकारियों पर अर्थदंड लगाया गया। बीडीओ भटनी से आवेदक ने 2017 में सूचना मांगी थी। सूचना न देने पर बीएसए और बीडीओ पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।