{"_id":"5d0a80ca8ebc3e0c3e6882fb","slug":"156096940412-deoria-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है मोहम्मद इमरान? खोज रही कोतवाली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कौन है मोहम्मद इमरान? खोज रही कोतवाली पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मो.इमरान के संरक्षण में होता था देह व्यापार, तलाश में जुटी पुलिस
वकील बता पुलिस को दिखाता था धौंस
दो साल से रह रहा था इंडिया गेस्ट हाउस होटल में
सुनील कुमार सिंह
देवरिया। अपने को वकील बताकर पुलिस वालों पर रौब गांठने वाला मोहम्मद इमरान खान कौन है? कोतवाली पुलिस अब उसकी खोज में जुट गई है। स्टेशन रोड के तीनों होटलों में छापे की कार्रवाई वाले दिन से ही वह फरार बताया जा रहा है। चर्चा है कि वह इन तीनों होटलों में देह व्यापार को संरक्षण दे रहा था।
स्थानीय लोग बताते हैं कि मो.इमरान खान नाम का एक शख्स दो साल पहले देवरिया आया। यहां वह इंडिया गेस्ट हाउस होटल में ठहरा। खुद को वकील बताकर वह यहीं रहने लगा। उसने बताया कि परिवार के कई लोग न्यायिक सेवा में हैं। कोतवाल और पुलिस के लोग उससे हाथ मिलाते और हालचाल पूछते थे। इसलिए मोहल्लेवासियों को यह विश्वास हो गया कि उसकी पहुंच ऊंची है। इसका फायदा उठाते हुए वह होटलवालों से कहता था कि वह कुछ भी करें, मैं हूं न। कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उसी के संरक्षण में इन होटलों में अनैतिक कार्य चल रहा था। दो साल से वह किराया दिए बगैर इंडिया गेस्ट हाउस होटल में रह रहा था। सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद से वह लापता है। मोहल्ले के लोगों के साथ ही अब कोतवाली पुलिस भी उसे खोज रही है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि होटल में अवैध कार्य को मो.इमरान खान का संरक्षण था। उसकी तलाश कराई जा रही है।
---
होटल मालिकों की गिरफ्तारी को पुलिस ने की छापे की कार्रवाई
देवरिया। स्टेशन रोड के दो होटल मालिकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घर और अन्य ठिकानों पर छापे की कार्रवाई कर जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक होटल मालिक और तीन कर्मचारियों को पुलिस मंगलवार को ही जेल भेज चुकी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि दो होटल मालिकों की गिरफ्तारी में टीम लगी हुई है। कई जगहों पर दबिश दी गई, लेकिन वे हाथ नहीं आए। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।