{"_id":"5d0a80c58ebc3e0c3e6882f8","slug":"1560969399183-deoria-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मवेशी के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच मवेशी के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
पांच मवेशी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान करौंदी चौकी पुलिस को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। करौंदी चौकी पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान पशुओं को लेकर बिहार जा रही पिकअप को पकड़ा। पिकअप पर पांच मवेशी बरामद हुए। तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।बुधवार की सुबह करौदी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पिकअप पर मवेशी लेकर बरियारपुर-लंगड़ा चौराहे की तरफ से बिहार जा रहे हैं। इसी सूचना पर करौंदी चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ चौकी के पास घेरेबंदी कर यूपी से बिहार जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद बिहार की तरफ जा रहे पिकअप को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो वाहन में एक बछड़ा और चार गाय लदे हुए थे। पुलिस ने मवेशी सहित पिकप को कब्जे में ले लिया। उस पर सवार चालक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सदर कोतवाली के धुसवा निवासी विजय प्रसाद, चमनपुरा निवासी चंदन कुमार व दिलीप प्रसाद के रूप में हुई। चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए मवेशी विहार ले जा रहे थे। तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।