फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मीट खरीदने के दौरान विवाद में चाकूबाजी, युवक जख्मी

मीट खरीदने के दौरान विवाद में चाकूबाजी, युवक जख्मी

Tue, 11 Jun 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
मीट खरीदने के दौरान विवाद में चाकूबाजी, युवक जख्मी
मीट खरीदने के दौरान विवाद में चाकूबाजी, युवक जख्मी
विज्ञापन


स्थानीय कस्बे जलकल के पास की घटना, आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे के जलकल के पास मीट खरीदने के विवाद में दुकानदार ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने हमलावर को घेर लिया और धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया।

थानाक्षेत्र के नरौली भिखम निवासी विवेक तिवारी मंगलवार की दोपहर को कस्बे में जलकल के पास मुर्गे का मीट खरीदने गया था। इसी बीच दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवेक दूसरे दुकान पर जाकर खरीदारी की। आरोप है कि मीट खरीदने के बाद विवेक पान की दुकान पर खड़ा था, इसी दौरान मीट दुकानदार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कई प्रयास के दौरान एक वार विवेक के मुंह पर लग गया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आसपास के लोग आरोपी दुकानदार को पकड़कर पीटने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने कहा कि मीट खरीदने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हुई हैं। चाकू चलने की बात गलत है। आरोपी ने दांत से काट लिया था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed