{"_id":"6a8f521616e5234c550ee47b","slug":"mother-and-son-injured-in-collision-between-bike-and-tempo-panic-ensues-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184017-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक और टेंपो की टक्कर में मां-बेटा घायल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक और टेंपो की टक्कर में मां-बेटा घायल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायलों का सीएचसी में हो रहा इलाज
श्यामदेउरवा क्षेत्र के पिपरपाती गांव के पास हुआ हादसा
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव के पास बुधवार शाम करीब चार बजे बाइक और टेंपो की टक्कर में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के खोट्टी गांव निवासी प्रियेश चौबे (32) बुधवार को अपनी मां इंद्रावती देवी (55) के साथ बाइक से गोरखपुर गए थे। दोनों बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे पिपरपाती के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में प्रियेश चौबे और उनकी मां इंद्रावती देवी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजवाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।