फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The driver stopped his car on the roadside after falling asleep. The miscreants broke the window, took the driver hostage and stole 80,000 rupees and his mobile phone.

Kurukshetra News: नींद आने पर सड़क किनारे रोकी गाड़ी, बदमाशों ने शीशा तोड़कर चालक को बंधक बना 80 हजार व मोबाइल ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The driver stopped his car on the roadside after falling asleep. The miscreants broke the window, took the driver hostage and stole 80,000 rupees and his mobile phone.
कुरुक्षेत्र। पंजाब में मंडी गोबिंदगढ़ के पास कुरुक्षेत्र के एक लोडिंग वाहन चालक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। रात के समय सड़क किनारे गाड़ी रोककर आराम कर रहे चालक को चार बदमाशों ने घेर लिया। दो बदमाश गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर घुसे और चाकू व पाना दिखाकर चालक को काबू कर लिया। विरोध करने पर उसकी बाजू पर चाकू मार दिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंकने की धमकी दी और करीब 80 हजार रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

खेड़ी मारकंडा निवासी शुभम ने बताया कि वह पिपली से 450 कुर्सियां लेकर 23 अगस्त को अहमदगढ़ गया था। रात करीब 10 बजे सामान उतारने के बाद वह वापस कुरुक्षेत्र के लिए निकला। मंडी गोबिंदगढ़ के पास रात करीब 12 बजे नींद आने पर उसने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। शुभम के अनुसार कुछ देर बाद दो बदमाश ईंट से गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर घुसे, जबकि दो बाहर खड़े रहे। बदमाशों ने पहले नकदी मांगी और फिर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। हाथ-पैर बांधने के बाद उसे नहर की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान बदमाशों को सीट के नीचे रखी नकदी मिल गई। रकम और मोबाइल लेकर वे उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस से मामले के जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed