फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bullet motorcycles fitted with modified silencers are speeding around, becoming a source of nuisance.

Ghazipur News: मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर फर्राटा भर रहे बुलेट, परेशानी के बने सबब

Thu, 27 Aug 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bullet motorcycles fitted with modified silencers are speeding around, becoming a source of nuisance.
कासिमाबाद क्षेत्र में तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर बुलेट बाइक चलाना युवाओं में शौक बनता जा रहा है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही आम लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार और पटाखे जैसी आवाजें राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। बुलेट सवार युवक मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर सड़कों और गलियों में तेज गति से बाइक दौड़ाते हैं। साइलेंसर से निकलने वाली आवाज गोली या पटाखे जैसी प्रतीत होती है। अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के वाहन चालक और राहगीर सहम जाते हैं। कई बार लोग किसी अनहोनी की आशंका में इधर-उधर देखने लगते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि आवाज बाइक से निकली थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसे बाइक सवार खासकर कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग, पुरानी बाजार, विभिन्न कॉलेज मार्गों और कोचिंग संस्थानों के आसपास तेज आवाज के साथ बाइक दौड़ाते हैं। इससे छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय निवासी संतलाल वर्मा, राजू और सौरभ ने पुलिस प्रशासन से मॉडिफाई साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियान चलाकर ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed