फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dumper runs over laborer crossing the road; he dies.

Moradabad News: सड़क क्रॉस कर रहे मजदूर को डंपर ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dumper runs over laborer crossing the road; he dies.
मैनाठेर। मुरादाबाद संभल रोड से सटे महमूदपुर माफी नगर में बुधवार की दोपहर सड़क क्रॉस कर रहे एक मजदूर को डंपर से कुचल दिया। मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक संभल जिले के कस्बा सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी ओम शंकर (35) मजदूर था। वह तीन माह से महमूदपुर माफी नगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

ओम शंकर महमूदपुर माफी में मुरादाबाद संभल रोड क्राॅस कर रहा था, तभी मुरादाबाद की ओर आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की रफ्तार बहुत तेज थी। वहीं हादसे को अंजाम देकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। डंपर भी पुलिस थाने ले गई। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed