फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अपने जाल में खुद फंसा शिकायतकर्ता, जालसाजी का केस दर्ज

अपने जाल में खुद फंसा शिकायतकर्ता, जालसाजी का केस दर्ज

Fri, 07 Jun 2019 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अपने जाल में खुद फंसा शिकायतकर्ता, जालसाजी का केस दर्ज
अपने जाल में खुद फंसा शिकायतकर्ता, केस दर्ज
विज्ञापन


कोटेदार पर लगाया था धमकी देने का आरोप, झूठी निकली शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहिवा में एक व्यक्ति ने खुद कॉल एडिट कर दूसरे को मुकदमे में फंसाने की तहरीर दी। जांच के बाद मामला फर्जी निकला तो पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही जालसाजी का केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा गांव निवासी नवाज शरीफ ने 20 मई को थाने पर कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी थी कि कोटेदार इसरार अहमद उर्फ निसार अहमद ने 19 मई को अपने बीएसएनएल सिम से चार बार और 20 मई को एक बार फोनकर प्रधान के खिलाफ जन सूचना वापस लेने की मांग की। इन्कार करने पर कोटेदार ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोटेदार को थाने लाकर पूछताछ की। कोटेदार ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च से ही उसके मोबाइल नंबर की आउटगोइंग बंद है। रिचार्ज नहीं कराने के कारण नौ अप्रैल को सिम का क्रेडिट भी एक्सपायर हो गया है। जांच में कोटेदार की बात सही निकली। पता चला कि शिकायतकर्ता नवाज शरीफ ने खुद ही कॉल एडिटिंग कर कोटेदार के नंबर से अपने मोबाइल पर फोन करा लिया और उसके खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने कोटेदार निसार की तहरीर पर शिकायतकर्ता नवाज शरीफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कायम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed