{"_id":"5cfaa027bdec2207194b1da9","slug":"155992886410-deoria-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की टहनी से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ की टहनी से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव
भटनी के सकरापार गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह देखा
हत्या की आशंका, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सकरापार गांव के उत्तर तरफ बगीचे में पेड़ की डाल से युवक का शव लटकता मिला। शुक्रवार की सुबह गांववालों ने शव देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सकरापार गांव के लोग शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गांव के उत्तर तरफ बगीचे में गए। आम के पेड़ की डाल से लुंगी के सहारे करीब 38 वर्षीय एक युवक का शव लटकता हुआ दिखा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों से पहचान की कोशिश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने खुदकुशी की है या हत्या कर शव को लटकाया गया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं अन्यत्र की गई होगी और शव को यहां लाकर पेड़ पर लटका दिया गया होगा। इस बाबत भटनी थाने के इंस्पेक्टर अश्वनी राय ने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पहचान होने के बाद स्पष्ट होगा कि हत्या की गई है या आत्महत्या है।