फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रेन की बोगी पर चढ़ा युवक, करंट से बचा

ट्रेन की बोगी पर चढ़ा युवक, करंट से बचा

Thu, 06 Jun 2019 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की बोगी पर चढ़ा युवक, करंट से बचा
- आरपीएफ ने ट्रेन रूकवाकर उतरवाया, किया चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर तेल की बोगी पर चढ़ा युवक विद्युत करंट से बाल-बाल बच गया। आरपीएफ जवानों ने ट्रेन रूकवाकर किसी तरह उसे नीचे उतारा। उसे रेलवे की धाराओं में चालान कर दिया गया।

बैतालपुर ऑयल डिपो में तेल पहुंचाकर खाली बैगन लेकर इंजन देवरिया सदर रेलवे स्टेशन आया। यहां कुछ देर रूकने के बाद ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान कुछ लोगों ने देखा कि एक युवक ट्रेन की बोगी पर चढ़ा हुआ है। वह विद्युत तार से बाल-बाल बच गया। कसया ढाला पर जागरूकता कार्यक्रम चला रहे आरपीएफ के एएसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, अजय कुमार दास ने देख लिया। वॉकी-टॉकी से बात कर ट्रेन रूकवाया गया। लोग उससे नीचे उतरने के लिए मनुहार कर रहे थे, लेकिन वह नहीं उतर रहा था। दो युवक हिम्मत कर ऊपर चढ़े और युवक को नीचे उतारा। वह नशे में धुत था। पूछताछ में उसने अपना जितेंद्र पटेल पुत्र रघुनाथ पटेल निवासी भुजौली कॉलोनी बताया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed