फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कचरा फेकने को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल

कचरा फेकने को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल

Thu, 30 May 2019 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कचरा फेकने को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल
hamla - फोटो : demo
देवरिया। सदर कोतवाली के रघवापुर गांव में गुरुवार की रात कचरा फेकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चाकू और लाठी से मारपीट एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। दूसरे पक्ष के एक अधेड़ के सिर में गंभीर चोट लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रघवापुर गांव निवासी आशिफ (20) और तैय्यब का घर आसपास ही है। आशिफ का आरोप है कि गुरुवार की रात साढ़े सात बजे तैय्यब के परिवार के लोगों ने खिड़की के रास्ते उसकी तरफ कचरा फेंक दिया। मना करने पर तैय्यब ने लाठी और चाकू से आसिफ पर हमला कर दिया। आसिफ का बांया हाथ टूट गया, जबकि मां अंजू को भी पैर में चोट लग गई। मौके पर पहुंचे आसिफ पक्ष के लोगों ने भी तैय्यब की पिटाई कर चाकू छीन लिया। सिर में चोट लगने से घायल तैय्यब को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात की गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed