फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कटेया में डकैतों का तांडव, लूटे दस लाख

कटेया में डकैतों का तांडव, लूटे दस लाख

Thu, 30 May 2019 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कटेया में डकैतों का तांडव, लूटे दस लाख
डकैती और लूटपाट के बाद सुबह दरवाजे पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट (देवरिया)। प्रदेश की सीमा से सटे बिहार कटेया थानाक्षेत्र के कलुआर बगही गांव में डेढ़ दर्जन की संख्या में पहुंचे डकैतों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया। वह फायरिंग व बमबारी करते हुए करीब 10 लाख की संपत्ति लूट ले गए। घटना बुधवार रात की है।
विज्ञापन

शिक्षक संजय शर्मा किसी करीबी के घर शादी में गए थे। परिवार के लोग अपने कमरों में सो रहे थे। संजय शर्मा 11 बजे रात को घर पहुंचे। इसी दौरान डकैत भी घर में घुस गए। उन्होंने संजय को एक कमरे में बंद कर दिया। बारी-बारी से सभी रूम खंगालने लगे। महिलाओं को डरा धमका कर घर के सभी आभूषण व 47 हजार नकद ले लिए। जब वह पीछे के रास्ते से बाहर निकले तो शिक्षक ने इसकी फोन पर स्थानीय लोगों को दी। ग्रामीणों ने डकैतों को दौड़ा लिया। बचाव में डकैतों ने फायरिंग की, ग्रामीणों की ओर कई बम फेंके। दो घंटे की देरी से पहुंची कटया पुलिस ने एक बम को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में ले लिया। एक जिंदा बम को ग्रामीणों ने पानी में डालकर निष्क्रिय किया। पुलिस केस दर्ज कर डकैतों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed