{"_id":"5ce979c2bdec22072b5a66de","slug":"155880498012-deoria-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पर बहू-बेटों ने फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया। उमानगर मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग पर उनके ही दो बेटों और बहू ने तेजाब फेंक दिया। वह आंशिक रुप से झुलस गए। घटना शनिवार की शाम चार बजे की है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। सदर कोतवाली के उमानगर मोहल्ला निवासी नसीर 65 ने बताया कि उनके सात बेटे हैं। मैनुद्दीन, जैमुल और मैनुद्दीन की पत्नी हबीबुन साथ में रहते हैं। शनिवार की शाम चार बजे के करीब वह शौचालय गए थे। अपने कमरे में 60 हजार रुपये रखे थे। लौटकर आए तो रुपये गायब थे। उन्होंने बहू-बेटों से रुपये के बारे में पूछा और वापस मांगा। आरोप है कि बहू-बेटों ने नाराज होकर तेजाब फेंक दिया। मुंह पर गमछा लगा होने के कारण बच गया, लेकिन दोनों हाथ, पेट और पैर के कुछ हिस्सों पर जल गया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित नसीर का मेडिकल परीक्षण कराया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।