फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिस्किट-टॉफी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

बिस्किट-टॉफी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 20 May 2019 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिस्किट-टॉफी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
सब्जी मंडी में एक बिस्कूट नमकीन की दुकान में लगी आग सामान जलकर खाक। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सब्जी मंडी इलाके में स्थित बिस्किट-टॉफी की थोक दुकान में सोमवार की भोर संदिग्ध हाल में आग लग गई। तेज लपटें उठने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने कुछ लोगों के साजिश के तहत दुकान जलाने का आरोप लगाया है। आग से करीब दस लाख के सामान की क्षति का अंदेशा है।
विज्ञापन

लाहीपार गांव निवासी संजय जायसवाल की सब्जी मंडी में थोक बिस्किट-टॉफी की दुकान है। रविवार को मतदान दिवस पर दुकान बंद था। सोमवार की भोर में 3-4 बजे के बीच अचानक दुकान से तेज लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों को आग का आभास हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। व्यापारी को सूचना देते हुए अपने प्रयासों से आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश तेज की। एक टैंकर खाली होने के बाद पानी से भरा दूसरा टैंकर मंगवाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घनी आबादी के बीच हुई इस घटना से लोग सहमे रहे। उनका कहना था कि अगर समय से फायर ब्रिगेड का वाहन नहीं पहुंचता तो आग की लपटें आसपास की अन्य दुकानों-मकानों को भी चपेट में ले लेती। बड़ी अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था। पीड़ित व्यापारी संजय के मुताबिक आग से करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। उनका आरोप है कि किसी ने दुकान का शटर फैलाकर जान बूझकर आग लगाई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed