फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 20 May 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
demo pic - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरियापुर में संदिग्ध हाल में फंदे से लटककर विवाहिता की मौत के मामले में मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बरियारपुर के टोला बड़हरा बाबू नाथू राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी गुडिय़ा की शादी 6 वर्ष पूर्व बरियारपुर के ही टोला पुटरिहवा निवासी जयलाल के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुरालवाले गुडिय़ा को प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज में बाइक और सोने के चेन की मांग की जाती रही। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, बावजूद उत्पीडन जारी रहा। करीब एक सप्ताह पूर्व भी पति, सास, देवर, ननद आदि ने गुडिय़ा की पिटाई की। बच्चा न होने का ताना भी दिया। जान से मारकर अधिक दहेज लेकर दूसरी शादी की धमकी दी थी। सोमवार को ससुरालवालों ने हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटका दिया। सूचना मिलने पर वह पहुंचा तो आरोपी फरार हो गए थे। इस बाबत कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed