{"_id":"5ca8e039bdec22140559bd0e","slug":"151554571321-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय ढंग से घर से गायब मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय ढंग से घर से गायब मिला युवक
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से युवक घर से लापता
थाने में अपहरण की दी गई सूचना, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। भरहेचौरा गांव में शुक्रवार रात एक युवक घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। आधी रात में घरवालों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने छानबीन की तो युवक बंगलुरु जाने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच चल रही है। भरहेचौरा के टोला सोनबरसा गांव निवासी मनमोहन सिंह अरुणाचल प्रदेश में अध्यापक हैं। उनका बेटा गोपाल सिंह उर्फ गोलू (17) उनके साथ ही रहता है। एक सप्ताह पूर्व बेटा गोलू सोनबरसा पहुंचा। शुक्रवार रात वह घर मां और बहन के साथ सोया था। रात करीब 11 बजे मां की नींद टूटी तो बेटा बिस्तर पर नहीं था। मां ने बेटे की अपहरण की सूचना पुलिस को दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जांच में युवक की मोबाइल से बहन के व्हाट्सएप पर मैसेज मिला कि मैं बंगलुरु कमाने जा रहा हूं, घबराने की कोई बात नहीं है। घर से युवक का सामान भी नहीं है। माता चंद्रावती देवी ने बेटे की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी है। ग्रामीणों की मानें तो गोलू अरुणाचल प्रदेश से पिता से नाराज होकर घर पहुंचा था। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि अपहरण की सूचना मिली थी। युवक की मोबाइल से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।