फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिन में ही तैयार था भागने का प्लान, जिम्मेदार बेखबर

दिन में ही तैयार था भागने का प्लान, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 09 Mar 2019 10:56 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
दिन में ही तैयार था भागने का प्लान, जिम्मेदार बेखबर
Jail - फोटो : Social media
देवरिया। राजकीय बालगृह (बालक) से फरार तीनों किशोरों को करीब एक वर्ष पूर्व गोरखपुर के स्नेहालय खुला आश्रय शिशु गृह पादरी बाजार से यहां लाया गया था। वहीं आजमगढ़ निवासी चौथा किशोर ढाई वर्ष से यहां रहता था। चारों ने दिन में ही भागने का प्लान तैयार कर लिया था। बालगृह में मौजूद किशोरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि खिड़की की जाली और लकड़ी काफी कमजोर थी। 
विज्ञापन

दिन में जब क्लास चल रहा था, तभी उनमें से फरार एक किशोर ने खिड़की को पत्थर से तोड़ दिया था। बावजूद किसी जिम्मेदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। बालगृह के कमरा नंबर एक में चारो किशोर रहते थे। कमरा नंबर तीन ही ऐसा है, जिसमें अटैच बॉथरुम है। लिहाजा ज्यादातर किशोर रात में इसी कमरे का इस्तेमाल करते हैं। मरम्मत के अभाव में कमरों की खिड़कियां जर्जर हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

कमरे के पीछे एक तरफ बाउंड्री की ऊंचाई भी कम है। ऐसे में किशोरों ने भागने के लिए इसी कमरे को चुना। संयोग यह था कि रात में दो होमगार्ड सहेंद्र यादव और श्यामदेव राय की ड्यूटी बालगृह पर लगी थी, लेकिन श्यामदेव राय ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इन परिस्थितियों का लाभ पाकर किशोर भागने में सफल रहे। पूरे मामले में जिम्मेदारों की लापरवाही साफ उजागर हो रही है। पुलिस ने भी अपनी जांच में प्रथम दृष्टया यही माना है। प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुुमार ने बताया कि बालगृह से किशोर का फरार होना गंभीर मामला है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद मजिस्ट्रेटियल जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed