फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अनूप राय हत्याकांड: एक हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूप राय हत्याकांड: एक हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 28 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अनूप राय हत्याकांड:  एक हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
jail
देवरिया। बस मालिक अनूप राय के एक हत्यारोपी को बुधवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कसया ओवरब्रिज के नीचे रागिनी मोड़ से पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के धर्मपुर पर्वत गांव निवासी अनूप राय भुजौली कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। कसया रोड पर उनकी एक बस चलती थी। सवारी भरने और नंबर को लेकर कुछ बस मालिकों से उनकी अदावत हो गई थी। इसी विवाद में शुक्रवार की रात को मालवीय रोड एचडीएफसी गली में उनकी हत्या कर दी गई। पत्नी मधुबाला की तहरीर पर सदर कोतवाली में अजीत राय उर्फ चुन्नू, खुशहाल मंसूर, सन्नी राय, अश्वनी राय निवारी गौरा, विजय पांडेय उर्फ पट्टू पता अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों में अजीत राय उर्फ चुन्नू राय, खुशहाल मंसूर और सन्नी राय भी बस मालिक हैं। बुधवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक हत्यारोपी कसया ओवरब्रिज के नीचे रागिनी मोड़ पर मौजूद है। इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय ने आरोपी सन्नी राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से वह जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि बस मालिक अनूप की हत्या का नामजद आरोपी सन्नी राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed