{"_id":"5bd737babdec2269556a9df4","slug":"151540831162-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में नौ नामजद व पंद्रह अज्ञात पर बलवा का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में नौ नामजद व पंद्रह अज्ञात पर बलवा का केस दर्ज
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में नौ नामजद व पंद्रह अज्ञात पर बलवा का केस दर्ज
घांटी पेट्रोल पंप मालिक के तहरीर पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। कॉलेज और पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ नामजद व पंद्रह अज्ञात पर मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
एक सप्ताह पूर्व रायपुरा स्थित एक कॉलेज पर घांटी गांव के कुछ लोगों ने विवाद कर दिया। बाद में विरोध करने पर पेट्रोल पंप पर हमला कर कॉलेज संचालक के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित कॉलेज संचालक प्रवीण राय और पेट्रोल पंप मालिक पवन राय की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को घांटी गांव निवासी आकाश मौर्य, संदीप यादव, मनीष खरवार, आशीष कुमार, धर्मेंद्र यादव, अर्चना यादव, सुमन यादव, धर्मेंद्र की मौसी व उनके बेटे सहित चौबीस लोगों पर बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपी एक के लोगों ने भी पुलिस को तहरीर देकर कॉलेज संचालक और पेट्रोल पंप मालिक पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस बाबत एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि गोलबंद होकर मारपीट व तोड़फोड़ करने पर केस दर्ज किया गया है।
---
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
भटनी। थाना क्षेत्र के महुरांव गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से पुलिस एक युवक को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड राज्य निवासी बूढ़ेश्वर प्रसाद महुरांव गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। रविवार की रात एसआई अशोक सिंह के निरीक्षण में बीस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जेल भेज दिया।