{"_id":"5b4e25f44f1c1b8f568b4d74","slug":"151531848180-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की हत्या करने जा रहे जीजा को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की हत्या करने जा रहे जीजा को पुलिस ने दबोचा
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या की नीयत से जा रहे शिक्षक को दबोचा
भटनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पास से मिला हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ससुराल में पिटाई से नाराज शिक्षक साले की हत्या की नीयत से धारदार हथियार लेकर जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान भटनी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने नशे में धुत बाइक सवार शिक्षक के पास मौजूद बैग में धारदार हथियार बरामद किया। खामपार थानाक्षेत्र के निशनिया पैकौली गांव निवासी आनंद प्रसाद की भटनी थानाक्षेत्र के साहोपार अपने ससुराल सोमवार को बाइक से जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान बाईपास पर पुलिस ने युवक को रोका। तलाशी के दौरान इसके पास मौजूद बैग में लोहे का धारदार हथियार, चाकू, लोहे की पाइप और चिमटी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि युवक भिंगारी बाजार के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। दो दिन पूर्व आनंद अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। साला रामनिवास और दिनेश ने आनंद की पिटाई कर दी थी। विवाद के बाद रात को ही आनंद नाराज होकर घर चला गया। खुन्नस खाया आनंद हथियार लेकर दोनों साले की हत्या करने के लिए जा रहा था। बीच में पुलिस ने पकड़ लिया। उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया।