फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पांच तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार

पांच तमंचे के aपांच तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तारसाथ दो युवक गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पांच तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार
रामपुरकारखाना पुलिस ने तमंचा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना पुलिस ने बुधवार की सुबह दो युवकों को पांच तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास दो कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया। दोनों सिरसियां नंबर एक गांव के रहने वाले हैं। पकड़े एक युवकों में एक 12वीं और दूसरा 10वीं का छात्र है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एएसपी शिष्यपाल और सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि रामपुर कारखाना के एसओ विनय सिंह मंगलवार की रात को पटनवा पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। भोर में साढ़े चार बजे सभी थाने पर वापस आ रहे थे। सिरसियां नंबर एक गांव के पास पुलिस पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे पोखरभिंडा लाला गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ दिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अभिषेक सिंह और अभय सिंह निवासी सिरसियां नंबर एक बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर का पांच तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा मिला। दोनों ने बताया कि गौरा गांव का अभिषेक यादव सरगना है। वही असलहा लाकर देता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से वे जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed