फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तीन दुकान और दो झोपड़ियां जलीं

तीन दुकान और दो झोपड़ियां जलीं

Wed, 13 Mar 2019 11:16 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
तीन दुकान और दो झोपड़ियां जलीं
भागलपुर में आग से जलती झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर। कस्बे के कालीचरण घाट पर अचानक आग लगने से तीन दुकानों समेत दो झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। इसमें करीब पांच लाख का सामान जल गया। झोपड़ी में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। कस्बे के कालीचरण घाट पर बुधवार सुबह 10 बजे अचानक चंपा देवी की झोपड़ी में आग लग गई। आग से उनकी झोपड़ी व दुकान में रखे रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। कुछ ही देर में आग ने गुलाब विश्वकर्मा की दुकान, झोपड़ी, मोहम्मद अली चौधरी की दुकान को भी चपेट में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी। आग से आभूषण, बेड, चौकी, बर्तन समेत करीब पांच लाख का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस आग बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed