{"_id":"5c5329fcbdec2256ab4e5fb7","slug":"141548954108-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर डीसीएम और टैंकर में भिड़त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरब्रिज पर डीसीएम और टैंकर में भिड़त
विज्ञापन
देवरिया गोरखपुर ओबरब्रिज पर अनियंत्रित डीसीएम के नीचे दबी बाइक को निकालते लोग।।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार को डीसीएम और टैंकर की टक्कर हो गई। डीसीएम की चपेट में एक बाइक भी आ गई। संयोग ही रहा कि बाइक सवार युवक को चोट नहीं लगी। टक्कर के बाद डीसीएम के इंजन से धुआं निकलते देख लोग अपनी-अपनी गाड़ी लेकर भागने लगे। हादसे के बाद ओवरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। तीन घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों को रूट बदलकर निकाला गया। पुलिस ने काफी परिश्रम के बाद जाम समाप्त कराया।
देवरिया शहर से एक डीसीएम गोरखपुर की तरफ जा रहा था, जबकि गोरखपुर की तरफ से टैंकर आ रहा थ। दोनों ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि डीसीएम का चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर के पिछले हिस्से में टक्कर मारते हुए एक बाइक पर चढ़ गया। संयोग ही रहा कि बाइक चालक छिटककर दूर जा गिरा। उसे मामूली चोट लगी। टक्कर होते ही डीसीएम के इंजन से धुआं निकलने लगा। टैंकर में आग लगने की बात कहकर लोग शोर मचाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। लोग अपने वाहन लेकर इधर-उधर अपने भागने लगे। ऐसे में ओवरब्रिज पर जाम लग गया। सिविल लाइन रोड, सुबाष चौक, मालवीय रोड, कोतवाली रोड, राघवनगर तक में वाहनों की कतार लग गई। उधर, गोरखपुर रोड में बैतालपुर तक वाहन कतार में खड़े रहे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने टैंकर हटवाकर वाहनों को किनारे कराया। स्टार्ट न होने से डीसीएम का सामान नीचे उतरवाकर उसे क्रेन के सहारे ओवरब्रिज से हटवाया। जब जाकर करीब तीन घंटे बाद जाम खत्म हुआ।