{"_id":"5c4de768bdec2273875d4c90","slug":"141548609384-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
गौरीबाजार/सलेमपुर। ककवल-खैराबनुवा मार्ग पर चरियांव बुजुर्ग मोड़ के समीप गन्ना लदी ट्राली एवं टैंपो की टक्कर में 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। उसके ससुर ने टेंपो चालक सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उधर, देवरिया मार्ग पर पिपरा भानमती गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
खैराबनुवा गांव निवासी संदीप प्रसाद की शुक्रवार की शाम तबीयत खराब थी। गांव के कुछ लोग उसे डॉक्टर को दिखाने ककवल चौराहे गए थे। वहां से देर रात सभी टैंपो में सवार होकर गांव लौट रहे थे। चरियांव बुजुर्ग गांव के पास टैंपो की भिड़ंत गन्ना लदी ट्राली से हो गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कई अन्य लोग भी घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवरिया मार्ग पर पिपरा भानमती गांव के समीप शनिवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथ में जा रहा एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक के बहनोई के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर, मदनपुर गांव का अब्दुल हक अंसारी (35) लार के राउतपार पांडेय गांव में अपने बहनोई के घर गया था। शनिवार की शाम रिजवान अंसारी के साथ बाइक से देवरिया के खरजरवा स्थित घर लौट रहा था। अभी वह पिपरा भानमती गांव के समीप पहुंचा था जब ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा रिजवान अंसारी घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने अब्दुल के बहनोई लार के राउतपार पांडेय गांव निवासी शमसुद्दीन अंसारी की तहरीर पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।