फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्राली से टकराकर बोलेरो के परखच्चे उड़े, सात घायल

ट्राली से टकराकर बोलेरो के परखच्चे उड़े, सात घायल

Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
ट्राली से टकराकर बोलेरो के परखच्चे उड़े, सात घायल
खुखुंदू के नरौली संग्राम गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू (देवरिया)। खुखुंदू के नरौली संग्राम गांव के पास रविवार की रात ट्राली से टकराकर बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गवना कराने जा रहे बोलेरो सवार सभी आठ लोग घायल हो गए हैं। इनमें से चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने अपने वाहन से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली इलाके के भीमपुर गांव निवासी उपेंद्र चौहान की शादी गोरखपुर के चौरीचौरा में हुई है। रविवार की रात को उपेंद्र गवना कराने जा रहा था। गाड़ी में उसके साथ सुनील चौहान, सुनील, विकास, बृजानंद, श्रुति, कृति और एक अन्य व्यक्ति सवार था। बोलेरो अभी खुखुंदू के नरौली संग्राम गांव के पास ही पहुंची थी कि सड़क पार कर रही ट्राली से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। बोलेरो के परखच्चे उड़ ही गए, इसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक समेत चार लोगों की हालत गंभीर है। बार-बार फोन करने के बाद भी 108 नंबर की एंबुलेंस नहीं पहुंची। सूचना पर खुखुंदू थाना प्रभारी परमा शंकर यादव और डायल-100 की पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां से हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed