फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जमीनी विवाद में मारपीट, सात घायल

जमीनी विवाद में मारपीट, सात घायल

Sat, 24 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में मारपीट, सात घायल
जमीन के विवाद में मारपीट, सात घायल
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी
खुखूंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। जमीन के विवाद में शनिवार की सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

शेरवां बभनौली के रामप्यारे यादव और वेंकटेश्वर यादव के बीच भूमि विवाद काफी समय से चल रहा है। रामप्यारे यादव का आरोप है कि शनिवार की सुबह विवादित भूमि पर वेंकटेश्वर यादव पक्ष के लोग मिट्टी डाल रहे थे। विरोध करने पर उसे घेरकर पीटने लगे। शोरगुल मचाने पर पहुंचे पहुंचे रमेश और दर्शन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, वेंकटेश्वर यादव ने दूसरे पक्ष पर मकान में मिट्टी डालने का विरोध करते हुए पिटाई करने का आरोप लगाया है। मारपीट में उनके पक्ष से वेंकटेश्वर समेत मदन यादव, शंकरेश यादव और मजदूर नरसिंह को चोट आई। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा सूचना मिलते ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों तरफ से लोग घायल है। जांच कर मुकदमे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed