फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नकदी सहित लाखों की चोरी

नकदी सहित लाखों की चोरी

Sat, 09 Jun 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
नकदी सहित लाखों की चोरी
चोर
बरहज। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव मेें शुक्रवार की रात खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी-जेवरात सहित पांच लाख रुपये तक के कीमती सामान उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। उधर, मदनपुर में सैन्यकर्मी के घर में भी चोरों ने 30 हजार का सामान गायब कर दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव निवासी शेषनाथ यादव का परिवार शुक्रवार की रात भोजन कर छत पर सो रहा था। इसी बीच चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। कमरों में रखे बक्सों को खंगाल सामान समेट चंपत हो गए। सुबह, शेषनाथ की बहू रागिनी झाड़ू लगाने छत से नीचे आई तो खिड़की खुला देख अवाक रह गई। घर में बिखरे सामान देख शोर मचाने लगी। शेषनाथ ने बताया कि चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। तीन बाक्स उठा ले गए। बक्से घर से दो सौ मीटर की दूरी पर मिला। चोर ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए। शेषनाथ के मुताबिक चोरों ने करीब 37 हजार रुपये नकद, तीन विदेशी कंबल, कीमती कपड़े, करीब पांच भर का सोने की चेन, तीन पाजेब, एक करधन, दो सोने की अंगूठी, तीन नाक की कील, एक मांग टीका, तीन सेट कान की बाली, एक सेट झुमका सहित करीब पांच लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रभारी थाना निरीक्षक रामधारी मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, दूसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदियां गांव में आर्मी के जवान मनीष और नीलेश जम्मू-काश्मीर में तैनात हैं। परिजनों का कहना है कि चोरों ने दो कमरों से वीआईपी सूटकेस में रखे मंगलसूत्र, मंहगे कपड़े सहित करीब 30 हजार का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed