{"_id":"5a788f304f1c1bb2208b76b2","slug":"141517850416-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की छेड़खानी, मां ने दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने की छेड़खानी, मां ने दी धमकी
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। घर से स्कूल जा रही छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों के परिजनों के बीच कहासुनी भी हुई। कोतवाली पहुंची पीड़ित और मां को पुलिस ने भगा दिया। एसपी से मिलकर उसने न्याय की गुहार लगाई है।
सदर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती से स्कूल जाते समय कई दिनों से गांव का एक युवक छेड़छाड़ करता था। चार दिन पहले युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। उसने इसकी जानकारी मां को दी। इसको लेकर दोनों परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हुई। युवक की मां ने युवती के मोबाइल पर फोन की और धमकी देते हुए पुलिस से शिकायत नहीं करने को कहा। सोमवार को एसपी राकेश शंकर के पास युवती और उसकी मां पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। पीड़ित का आरोप है युवक की मां पुलिस से शिकायत करने पर मारने-पीटने की धमकी दे रही हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित को निर्भया पुलिस बूथ पर भेजा और प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। निर्भया बूथ पर तैनात पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।