फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की मौत

हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की मौत

Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की मौत
मईल के पिपरा बांध में सड़क हादसे पर पहुंचे एसडीएम विनीत कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
मईल। थानाक्षेत्र के बभनियांव गांव के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे बाइक सवार आर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। लार थानाक्षेत्र के गढ़वा टोला निवासी अशोक चौरसिया (38) लक्ष्मण चौराहे पर रहकर आर्केस्ट्रा चलाता था। शनिवार की शाम को मईल चौराहे से मीट लेकर बाइक से घर जा रहा था। अभी वह बभनियांव गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक से सड़क पार करने के दौरान दूसरी ओर से गुजर रही कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही आर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर चोट होने के कारण इसकी मौत हुई है। उधर से गुजर रहे सलेमपुर एसडीएम विनीत सिंह ने घटनास्थल पर रुककर जानकारी ली। मईल के प्रभारी एसओ आनंद शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed