{"_id":"5c605a8dbdec2253970c4916","slug":"131549818509-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई आग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से विवाद पर लगाई आग, मौत
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
पड़री बाजार। खुखुंदू थानाक्षेत्र के पड़री पांडेय गांव में शनिवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़री पांडेय गांव निवासी राजू प्रसाद (40) मजदूरी करता था। शनिवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद राजू ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। कमरे में आग की लपट देख पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार की दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी किसा देवी, बेटा अंश, बेटी नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।