फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मोटरसाइकिल की ठोकर से दर्जी की मौत

मोटरसाइकिल की ठोकर से दर्जी की मौत

Sat, 08 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल की ठोकर से दर्जी की मौत
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन


दुकान से घर जाते वक्त रामनगर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लार। लार थानाक्षेत्र के रामनगर गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुकानदार घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। लार थानाक्षेत्र के मटियारा जगदीश गांव निवासी रशीद अंसारी लार बाजार में दर्जी का कार्य करता था। रोज की तरह दुकान से काम निपटाकर साइकिल से घर जा रहा था। अभी वह रामनगर गांव के समीप पहुंचा था कि मटियरा के तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। लार एसओ अनिल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed