फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आधी रात में आया फोन, एसपी नाराज

आधी रात में आया फोन, एसपी नाराज

Thu, 28 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आधी रात में आया फोन, एसपी नाराज
mobile
देवरिया। एसपी रोहन पी कनय के मोबाइल पर बुधवार की रात साढ़े 12 बजे एक फोन आया। कॉल करने वाला शख्स मुंबई में था। लार की किशोरी के अपहरण के मामले में वह कोई सूचना देना चाहता था। लार पुलिस से संपर्क नहीं होने पर सीधे एसपी को फोन कर दिया। आधी रात में फोन करने पर एसपी पहले तो नाराज हुए। फिर पूरा मामला जानने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। गुरुवार को बातचीत का यह वायरल ऑडियो वायरल चर्चा में रहा। कुछ दिन पूर्व लार इलाके की एक किशोरी (16) का अपहरण हो गया है। इस मामले में लार पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। किशोरी का लोकेशन मुंबई में मिला। लार के समाजसेवी अरुण सिंह ने मुंबई में अपने परिचित जेपी शर्मा को लोकेशन बताया। उन्होंने मुंबई पुलिस के सहयोग से पता किया तो मामला सही मिला। वहां की पुलिस ने देवरिया पुलिस का ईमेल आईडी मांगी। जेपी शर्मा ने लार एसओ से बात करने की कोशिश की तो उनका नंबर नहीं मिला। काफी देर बाद उसने एसपी का नंबर मिला दिया। रात साढ़े 12 बजे फोन करने पर पहले तो एसपी खासे नाराज हुए। फोन करने वाले को तल्ख लहजे में डांटा, लेकिन युवक भी कम नहीं था। उसने भी अपनी पूरी बात कही। अंत में यह भी बताया है कि मैं पुलिस का सहयोग कर रहा हूं। सारी बात रिकॉर्ड किया हूं, जिससे कि भविष्य में कोई दिक्कत न हो। बाद में एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed