{"_id":"5acba7d94f1c1bec618b6653","slug":"131523296217-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट से युवक की मौत
गौर के सिटकोहर गांव के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पश्चिम सिटकोहर गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में डाउन रेलवे लाइन पार करते समय सिटकोहर गांव का 24 वर्षीय युवक राम सागर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका एक पैर कट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रेलवे ट्रैक के बगल में तड़प रहे युवक पर खेती के कार्य में जुटे लोगों की नजर पड़ी। तत्काल युवक के घर सूचना दी गई। लोग अपने निजी वाहन से गौर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ रजनीश श्रीवास्तव ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शाम को उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के पिता की मौत पहले हो चुकी है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार की देखभाल के साथ ही खेती का कार्य करता था। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन से सटे गांव होने के चलते लोगों की खेती के कार्य के साथ अन्य कार्यों के लिए भी रेलवे लाइन पार कर आना-जाना मजबूरी रहती है। मुख्य रास्ता काफी दूर होने के चलते जल्दबाजी के चक्कर में लोग अक्सर रेलवे ट्रैक पार करते हैं और हादसे की शिकार हो जाते हैं। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है।