फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड, तीमारदारों का हंगामा

नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड, तीमारदारों का हंगामा

Thu, 28 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड, तीमारदारों का हंगामा
जिला महिला अस्पताल से बिना अल्ट्रासाउन्ड कराए लौटती महिलाए। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से नाराज तीमारदारों ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख रेडियोलाजिस्ट अपने कक्ष से निकलकर चले गए। कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर नाराज लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में गुरुवार को 30 से अधिक महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची थी। काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने सिर्फ 20 अल्ट्रासाउंड करने का हवाला देते हुए रजिस्ट्रेशन किया। दोपहर 12.30 बजे तक मात्र आठ महिलाओं का अल्ट्रासाउंड हुआ था कि बिजली कट गई। एक घंटे इंतजार के बाद बिजली नहीं आई तो तीमारदारों ने जेनरेटर चलाकर अल्ट्रासाउंड करने का दबाव कर्मचारियों पर बनाने लगे। डीजल नहीं होने की बात कह कर्मचारियों ने अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया। यह बात तीमारदारों को नागवार लगी और हंगामा करने लगे। धनौती गांव की सजरा, जद्दू परसिया गांव की डिंपल सिंह, बांसी पट्टी रमावती सिंह, कपरवार की किरन देवी आदि लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की मनमानी से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। अपने चहेते लोगों का रकम लेकर कर्मचारी अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं। ठंड में सुबह आठ बजे से आकर अल्ट्रासाउंड के लिए बैठे थे। घंटों इंतजार के बाद बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौटना पड़ा। इस बाबत सीएमएस माला सिन्हा ने बताया कि बजट की कमी है। डीजल नहीं होने के कारण जेनरेटर नहीं चल रहा है, इस कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ।
विज्ञापन


घर से ला रहे रजाई और कंबल
जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को खुद की रजाई और कंबल लाकर ठंड से बचाव करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओर से मिल रहा कंबल कारगर साबित नहीं हो रहा है। पुरूष वार्ड में भर्ती सकरापार गांव के चंद्रदेव, विशुनपुर गांव के मंसी शाह आदि मरीजों के घर वालों ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए घर से रजाई और कंबल लाना पड़ रहा है। अस्पताल से कंबल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस में हुआ महिला का प्रसव
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के कुकुरहिया गांव निवासी रंजीत की पत्नी रूबीना को गुरुवार को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। घर वाले उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पर आए। हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला अस्पताल पर आई महिला को बिना देेखे डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घर वाले उसे एंबुलेंस में बैठाया। इस दौरान महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद घरवाले उसे अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed