फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर आई बारात,प्रेमी का हाथ पकड़कर कोतवाली पहुंची दूल्हन

घर आई बारात,प्रेमी का हाथ पकड़कर कोतवाली पहुंची दूल्हन

Sun, 18 Jun 2017 07:43 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
घर आई बारात,प्रेमी का हाथ पकड़कर कोतवाली पहुंची दूल्हन
देवरिया। मंडप में सात फेरे पति के साथ लेने के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ निकल गई। मामला भलुअनी थानाक्षेत्र के भटजुआव गांव का है। रविवार को कई घंटे कोतवाली में पंचायत हुई। दुल्हन की जिद के आगे आखिरकार परिजनों को झुकना पड़ा। पुलिस का कहना है कि प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि दुल्हन की बहन का देवर है।
विज्ञापन

भलुअनी, भटजमुआव गांव निवासी की एक लड़की की शादी परिजनों ने हरियाणा में तय कर रखी थी। शनिवार को गांव में बारात आई। रिश्तेदार और परिजन खुशियों से सराबोर थे। सुबह कार्यक्रम खत्म हो गया। विदाई का वक्त आया, दुल्हन को ट्रेन से पति के साथ हरियाणा जाना था। ट्रेन में चढ़ने की बजाए दुल्हन एक रिश्तेदार का हाथ पकड़कर प्लेटफार्म के बाहर निकलने लगी। सभी लोग दंग रह गए। रेल चौकी पर पहुंचने के बाद उसने पुलिस से मदद मांगी। फिर दोनों साथ हाथ पकड़कर कोतवाली पहुंचे। पीछे-पीछे दूल्हा, रिश्तेदार और घर वाले थे। कोतवाल चेंबर में बैठे थे। दुल्हन युवक का हाथ थामे पहुंची और कहा कि जिस लड़के का हाथ पकड़ कर आई यूं, मै उससे प्यार करती हूं। मेरे जीजा का भाई है और गोरखपुर, कौड़ीराम में रहता है। दोनों के घरवालों ने शादी का विरोध किया। कोतवाली में पंचायत शुरू हुई। दुल्हन ने दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की बात दुहराई। इसके बाद वर पक्ष बैकफुट पर आ गए। उसने दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का समझाया। दुल्हन प्रेमी के साथ निकल गई। शहर कोतवाल नितिश श्रीवास्तव ने कहा कि लड़की की शादी रात में हरियाणा के एक युवक से हुई। लेकिन उसने जीजी के भाई से मंदिर में पहले से शादी कर रखी थी। दोनों बालिग है। लड़की जीजा के भाई के साथ रहना चाहती थी। दोनों एक साथ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed