{"_id":"5cc09a1dbdec22602626a445","slug":"121556126237-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 44 हजार रुपये लेकर उचक्के भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान से 44 हजार रुपये लेकर उचक्के भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। स्थानीय थानाक्षेत्र के पकहां में एक दुकान से 44 हजार रुपये लेकर लेकर उचक्के भाग गए। पीड़ित दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुकान में काम करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर उससे पूछताछ कर रही है।
पकहां में राघवेंद्र का सहज जन सेवा केंद्र का भी काम होता है। दुकान पर जाकिर अंसारी नाम का युवक काम करता है। उसने मालिक राघवेंद्र को फोन कर बताया कि दो लोग दुकान पर आए थे और कहा कि तुम्हारे मालिक ने भेजा है। जितना पैसा दुकान में है, हम लोगों को दे दो। बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाना है। मैंने काउंटर में रखे 44 हजार रुपये उन लोगों को दे दिए। इतना सुनते दुकान मालिक पकहां निवासी राघवेंद्र के होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। रुपये लेकर भागने की सूचना पर पुलिस परेशान हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा मयफोर्स पकहां पहुंच घटना की जानकारी ली। जाकिर अंसारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लग रहा। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर गया था। जांच की जा रही है। अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है।